फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fraud: Accusation of swindling 2.37 crore under the pretext of govt jobs; mention of Agniveer recruitment as w

धोखाधड़ी: सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की ठगी का आरोप, अग्निवीर भर्ती का भी जिक्र

Wed, 14 Oct 2026 10:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 10:52 PM IST
सार

सुजानपुर के बैरी निवासी दिव्यांग पूर्व सैनिक सतीश कुमार ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को शिकायत सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में एमईएस, टेरिटोरियल आर्मी, आयकर विभाग, रेलवे और अन्य भर्तियों के नाम पर रकम लेने के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Fraud: Accusation of swindling 2.37 crore under the pretext of govt jobs; mention of Agniveer recruitment as w
धोखाधड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 2.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुजानपुर के बैरी निवासी दिव्यांग पूर्व सैनिक सतीश कुमार ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को शिकायत सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में एमईएस, टेरिटोरियल आर्मी, आयकर विभाग, रेलवे और अन्य भर्तियों के नाम पर रकम लेने के आरोप लगाए गए हैं। इसमें हमीरपुर और पालमपुर में अग्निवीर भर्ती का भी उल्लेख है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि नौकरी दिलाने का भरोसा देकर युवाओं और उनके परिजनों से पैसे लिए गए। इसके बाद कथित फर्जी नियुक्ति पत्र दिए गए और रकम वापस मांगने पर धमकियां दी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया के नाम पर उन्हें विभिन्न राज्यों में बुलाया गया और युवाओं को नौकरी दिलाने की कथित प्रक्रिया से गुजारा गया। सतीश कुमार के अनुसार जिले में संचालित एक अकादमी के माध्यम से उनका संपर्क कुछ लोगों से हुआ था। इन लोगों ने उनके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और विभिन्न विभागों तथा सैन्य प्रतिष्ठानों में भर्ती करवाने की बात कही।

विज्ञापन
Trending Videos

शिकायत में टेरिटोरियल आर्मी की 116 इन्फेंट्री बटालियन, नागपुर और पुणे में एमईएस से संबंधित भर्ती सहित अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों में नौकरी दिलाने के आश्वासन का भी जिक्र है। करीब 14 युवाओं के फायरमैन पदों के आवेदन भरवाने का दावा भी किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऑनलाइन वेबसाइट पर भर्ती परिणाम दिखाकर युवाओं को नौकरी लगने का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने सितंबर 2021 से सितंबर 2026 तक विभिन्न तारीखों पर कथित नियुक्ति पत्र मिलने का उल्लेख करते हुए संबंधित विभागों से इनका आधिकारिक सत्यापन करवाने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। शिकायत में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और जम्मू सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का भी जिक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश के नाम पर भी ठगी
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि निवेश के नाम पर 10 प्रतिशत लाभ का आश्वासन भी दिया गया था। शुरुआती महीनों में लाभ देने के बाद भुगतान बंद करने का आरोप है। उसने बैंक खातों, ऑनलाइन भुगतान, चेक और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच करवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का दावा है कि कुल राशि का अंतिम निर्धारण बैंक रिकॉर्ड और अन्य पीड़ितों के बयानों की जांच के बाद ही हो सकता है। आरोपियों के हवाले से बड़े नेताओं के नाम का प्रयोग करने का शिकायत में जिक्र किया है।

मामले में लिखित शिकायत मिली है। जांच के बाद ही इसमें प्राथमिकी दर्ज हो सकेगी। संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed