फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: Student returning from state-level sports competition in bus died after hitting his head on a pole

शिमला: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से बस में लौट रहे छात्र की खंभे से सिर टकराने के बाद माैत

Wed, 14 Oct 2026 10:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 10:03 PM IST
सार

शिमला जिले के कुपवी में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने आए हमीरपुर जिले के एक स्कूली छात्र की बस में सफर के दौरान सड़क किनारे टेलीफोन के खंभे में टकराने से सिर में चोट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Shimla: Student returning from state-level sports competition in bus died after hitting his head on a pole
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने आए हमीरपुर जिले के एक स्कूली छात्र की बस में सफर के दौरान सड़क किनारे टेलीफोन के खंभे में टकराने से सिर में चोट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आयुष कौंडल पुत्र हुक्म सिंह निवासी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी का छात्र था और वॉलीबॉल का खिलाड़ी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष कुपवी में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने आया था।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रतियोगिता का फाइनल मैच समाप्त होने के बाद वह करीब 40 छात्र खिलाड़ियों के साथ निजी बस में सवार होकर हमीरपुर लौट रहा था। इसी दौरान कुपवी से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर सफर करते समय उसका सिर सड़क किनारे खड़े एक खंभे से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद घायल छात्र को सिविल अस्पताल कुपवी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद कुपवी प्रशासन और पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल घटना के संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से स्कूली विद्यार्थियों और उनके साथ आए लोगों में शोक का माहौल है। उधर से प्रशासन की ओर से कुपवी उपमंडल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने कहा कि मृतक के टीम इंचार्ज को पच्चीस हजार बतौर फौरी राहत प्रदान की गई है और मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed