{"_id":"6988d7f09ac02405da037c2f","slug":"10-thousand-devotees-bowed-their-heads-at-the-court-of-paunahari-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-182929-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाती महिला श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। देश-विदेश से अधिकतर श्रद्धालु शनिवार को ही बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच गए थे, ताकि रविवार सुबह आरती के साथ दर्शन कर सकें।
दिनभर दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालु कतारों में लगे रहे। महिलाओं ने चबूतरे से खड़े होकर बालयोगी से सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक मंदिर में बाबा बालक नाथ के जयकारे गूंजते रहे। भेंटों का गुणगान करते हुए कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास प्रशासन ने मंदिर को 24 घंटे खुला रखा। वर्तमान में विवाह-शादियों का सीजन चला हुआ है। ऐसे में नव दंपती परिवार के सदस्यों के साथ बाबा बालक नाथ के मंदिर पहुंच रहे हैं। बीते सप्ताह बारिश व ठंड के चलते मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने ही पौणाहारी के दर्शन किए थे।
मंदिर में भीड़ के चलते बैरियर नंबर दो के आगे श्रद्धालुओं को गाड़ियां ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को नियुक्त किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
कोट
रविवार के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में अपना शीश नवाया। -सूरम सिंह, सहायक मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध
Trending Videos