{"_id":"6988d8d1f89ad0c06e0afce4","slug":"plant-a-tree-in-your-property-and-get-rs-70-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-182904-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मलकीयत में पौधा लगाओ और साथ में 70 रुपये पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मलकीयत में पौधा लगाओ और साथ में 70 रुपये पाओ
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीणों की आर्थिकी सुधारने व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस बार वन विभाग मलकीयत भूमि पर पौधरोपण करेगा। हिम एवर ग्रीन योजना के तहत संबंधित भूमि मालिक को उसकी इच्छानुसार पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इसके लिए वन विभाग के फील्ड में तैनात कर्मचारियों ने प्रचार-प्रसार कार्य शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि विभाग की तरफ से भूमि मालिक को उनकी मर्जी के अनुसार भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप निशुल्क पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही पौधारोपण के लिए प्रति पौधा 20 रुपये विभाग की तरफ से मिलेंगे।
पौधरोपण के कुछ समय बाद विभाग लगाए गए पौधे का निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के दौरान जीवित रहने वाले पौधों की संख्या के अनुरूप प्रति पौधा 50 रुपये और अतिरिक्त मिलेंगे। इस मुहिम से जहां लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी, वहीं प्राकृतिक संपदा में भी इजाफा होगा। वर्तमान में जिले के छह विकास खंडों में कई भूमि मालिकों ने लावारिस पशुओं के आतंक से अपनी जमीन पर खेतीबाड़ी करना ही छोड़ दिया है।
इससे कई स्थानों पर जमीन बंजर हालत में पड़ी हुई है। ऐसे में जमीन के पुन: प्रयोग को लेकर अब पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। विभाग ने एक साल में जिलेभर में मलकीयत भूमि पर 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। पौधरोपण के दौरान भूमि मालिक स्वयं तय करेगा कि उसे किस तरह के पौधे अपनी मलकीयत भूमि पर लगाने हैं। विभाग की इस मुहिम से वर्षों से बंजर पड़ी भूमि का पुन: प्रयोग हो सकेगा।
कोट
हिम एवर ग्रीन योजना के तहत मलकीयत भूमि में पौधरोपण किया जाएगा। भूमि मालिकों की इच्छा अनुसार उन्हें पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए मालिकों को प्रति पौधा 20 रुपये, जबकि उनके जीवित रहने पर प्रतिपौधा 50 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। -अंकित कुमार सिंह, डीएफओ, हमीरपुर
Trending Videos