{"_id":"69daab17747fe363430027dd","slug":"18-thousand-devotees-visited-paunahari-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-189921-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 18 हजार श्रद्धालुओं ने किए पाैणाहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 18 हजार श्रद्धालुओं ने किए पाैणाहारी के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। चैत्र मास मेलों के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और देर रात तक भक्त कतारों में लगकर बाबा के दर्शन करते रहे।
भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शनिवार को करीब 15 से 18 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दरबार में हाजिरी भरी। सुबह से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर पवित्र गुफा में माथा टेका और मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर न्यास द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कुल 25 लाख 01 हजार 177 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ।
नकद चढ़ावा 16 लाख 84 हजार 077 रुपये, बकरों की नीलामी से 1 लाख 36 हजार 700 रुपये तथा दान पेटी से 6 लाख 80 हजार 400 रुपये शामिल हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X