सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teenage girls can now get the cervical cancer vaccine any day.

Hamirpur (Himachal) News: किशोरियां अब किसी भी दिन लगा सकेंगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 21 Apr 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। किशोरियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब यह टीका केवल शनिवार और रविवार तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि जिले के 32 स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना उपलब्ध रहेगा।
Trending Videos

29 मार्च से शुरू हुए इस अभियान में पहले टीकाकरण केवल वीकेंड पर किया जा रहा था। हालांकि परिवहन की कमी, लंबी दूरी और अन्य व्यावहारिक दिक्कतों के चलते कई किशोरियां टीका लगवाने से वंचित रह जा रही थीं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की लाभार्थियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में टीकाकरण होने से अधिक से अधिक किशोरियां इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं और टीकों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।
1006 किशोरियों को लग चुका टीका
जिले में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की 4,388 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1,006 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है।
कहां, कितना टीकाकरण : स्वास्थ्य खंड बड़सर में 201, भोरंज में 194, गलोड़ में 172, नादौन में 124, टौणी देवी में 155, सुजानपुर में 111 और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 49 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां अब किसी भी दिन अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर एचपीवी का टीका लगवा सकती हैं। यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। -डॉ. प्रवीण चौधरी, सीएमओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed