सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Six days later, there's still no trace of Naira; investigation widens

Hamirpur (Himachal) News: छह दिन बाद भी नायरा का सुराग नहीं, जांच का दायरा बढ़ाया

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 21 Apr 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलवाड़ा से लापता पांच वर्षीय नायरा का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए आसपास के क्षेत्रों में तलाश तेज कर दी है। सोमवार को जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार कड़साई से कलवाड़ा को जोड़ने वाले रास्तों को भी खंगाला जा रहा है। आशंका के चलते अन्य संभावित मार्गों पर भी तलाश की जा रही है। वहीं, परिजनों का हाल बेहाल है। नायरा के पिता रविंद्र ने बताया कि दोनों बेटियां घर के पास खेल रही थीं। छोटी बेटी वापस घर आ गई लेकिन नायरा अचानक लापता हो गई। उन्होंने बताया कि पहले भी वह बिना बताए कहीं चली जाती थी लेकिन कुछ समय बाद लौट आती थी। इस बार उसके वापस न आने से परिजन गहरी चिंता में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव में घूम रहे दो फेरीवालों से भी पूछताछ की है लेकिन उनसे भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ, आपदा मित्र और वन मित्र भी जंगलों में बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं। एसपी हमीरपुर ने मौके का निरीक्षण कर सर्च ऑपरेशन को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।
एक किलोमीटर क्षेत्र में गहन तलाशी ली जाएगी : डीसी
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि नायरा की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा मित्र और वन मित्र लगातार अभियान चला रहे हैं। अब सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाकर जंगल के करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में गहन तलाशी ली जाएगी ताकि जल्द से जल्द बच्ची का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed