{"_id":"69ef59d897d3cef922098a37","slug":"video-fire-in-darbod-reduced-a-car-documents-and-cash-to-ashes-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दरबोड़ में आग लगने से जली कार, दस्तावेज व नकदी भी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दरबोड़ में आग लगने से जली कार, दस्तावेज व नकदी भी राख
ग्राम पंचायत नारा के दरबोड़ गांव में पवन कुमार पुत्र जगदीश सिंह की टैक्सी आग लगने से राख हो गई। रविवार रात को करीब 11: 00 बजे गांव की महिला कमरे से बाहर निकली तो उसे आग दिखाई दी। उसने तत्काल मौके पर जाकर देखा तो टैक्सी में आग लगी हुई थी। महिला ने तुरंत टैक्सी वाले परिवार को सूचना दी। टैक्सी मालिक के पहुंचने तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया था। फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूर्ण रूप से जल चुकी थी। गाड़ी में टायर खरीदने के लिए रखा 15 हजार कैश, एटीएम, पैन कार्ड, आरसी, इंश्योरेंस, बैंक पास बुक आदि सबकुछ आग की भेंट चढ़ चुका था। पवन कुमार ने बताया कि शाम को करीब नौ बजे उसने टैक्सी को खड़ा किया था और दो घंटे बाद टैक्सी में आग लग गई। पवन कुमार टैक्सी चला कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पवन कुमार ने अज्ञात लोगों पर शक जाहिर किया है। पवन कुमार ने कहा कि कार को अज्ञात लोगों ने जानबूझ कर आग लगाई है। पुलिस चौकी गलोड के प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनय कुमार अत्री ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।