सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9,700 Online Applications Received for HPTU Entrance Exam; Event to be Held on This Day

HPTU: एचपीटीयू की प्रवेश परीक्षा के लिए 9700 ऑनलाइन आवेदन, इस दिन होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

 पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष करीब 800 आवेदन कम हुए। पिछले वर्ष करीब 10500 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे।

9,700 Online Applications Received for HPTU Entrance Exam; Event to be Held on This Day
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 9700 ऑनलाइन आवेदन पहुंचे हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित थी। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष करीब 800 आवेदन कम हुए। पिछले वर्ष करीब 10500 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। विश्वविद्यालय जल्द ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा। हालांकि, पहले आवेदन तिथि 19 अप्रैल थी। इसे 22 तक बढ़ाया गया था। एचपीटीयू के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बीटेक के लिए लगभग 5100 और बी फार्मेसी के लिए लगभग 2900 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Trending Videos

इसके अलावा अन्य विषयों के लिए आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा नौ और दस मई को करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नौ मई को सुबह के सत्र में नौ से ग्यारह बजे तक बीएससी एचएम एंड सीटी/बीएचएमसीटी और एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी। दस मई को सुबह के सत्र में नौ से 11 बजे तक एमएससी भौतिक विज्ञान, नौ से सवा 12 बजे तक बीटेक और बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा होगी। दस मई को ही सायं के सत्र में दो से चार बजे तक एमसीए, एमबीए और एमबीए पर्यटन की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed