{"_id":"6a3192cd72aeb011ea02fb03","slug":"1912-crore-to-quench-naltis-thirst-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-197373-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नाल्टी की प्यास बुझाने के लिए 19.12 करोड़ रुपये की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नाल्टी की प्यास बुझाने के लिए 19.12 करोड़ रुपये की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के नाल्टी क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नाबार्ड ने 19.12 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है।
विधायक आशीष शर्मा की प्राथमिकता में शामिल इस परियोजना को वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। परियोजना के तहत नाल्टी अनुभाग के विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
इसके अलावा पुरानी पंपिंग मशीनरी को बदलकर अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। ऑटोमेशन आधारित प्रणाली लागू होने से पेयजल आपूर्ति अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु होगी। साथ ही पानी की बर्बादी पर भी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
योजना के क्रियान्वयन के बाद नाल्टी अनुभाग की कई पंचायतों में लोगों को शुद्ध, स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी। विशेषकर गर्मियों में पानी की किल्लत झेलने वाले ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विधायक आशीष शर्मा ने परियोजना की स्वीकृति पर केंद्र सरकार, नाबार्ड और प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित और सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे पहले विधायक प्राथमिकता के तहत गांव तलाशी को जोड़ने वाली सड़क परियोजना को भी स्वीकृति मिली थी, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब पेयजल परियोजना को मंजूरी मिलने से नाल्टी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
भाजपा के शहरी मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने भी विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नाल्टी क्षेत्र की पंचायतों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। 19.12 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना के धरातल पर उतरने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और पेयजल व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आएगा।