फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bike stolen from Bohni recovered near Tauni Devi Hospital

Hamirpur (Himachal) News: बोहणी से चोरी बाइक टौणीदेवी अस्पताल के पास बरामद

Mon, 03 Aug 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के बोहणी में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात शनिवार रात को हुई, जबकि पुलिस ने रविवार को बाइक टौणीदेवी अस्पताल के पास सड़क किनारे बरामद कर ली।
विज्ञापन

मामले में कुलविंदर सिंह निवासी गांव हरसन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि बोहणी में उनकी दुकान है और शनिवार शाम उन्होंने बाइक दुकान के समीप खड़ी की थी। रात करीब डेढ़ बजे वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को बाइक टौणीदेवी अस्पताल के पास से बरामद कर ली। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक को वहां तक कौन लेकर गया।
एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed