{"_id":"6a6f98aa7aafac124a0a2319","slug":"two-people-including-an-mbbs-student-injured-in-a-high-speed-bike-collision-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-203202-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एमबीबीएस छात्र समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एमबीबीएस छात्र समेत दो घायल
Mon, 03 Aug 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के भोटा चौक के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एमबीबीएस छात्र समेत दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में नितिन स्वामी निवासी गांव रामुपरा, डाकघर रामपुरा, तहसील टिब्बी, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) ने बताया कि वह डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है।
उन्होंने बताया कि एक अगस्त की शाम वह अपने दोस्तों अजय कुमार (जिला जींद, हरियाणा), ऋषभ सहारण (जिला सिरसा, हरियाणा) और पंकज राणावत के साथ भोटा चौक से कमरे की ओर जा रहे थे। पुराने आरटीओ कार्यालय की ओर मुड़ते समय पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने पंकज राणावत को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में पंकज राणावत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चालक भी घायल है। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की।