{"_id":"6a6f991d1edf57c77c00a7d9","slug":"drinking-water-supply-started-from-the-historic-naun-there-will-be-no-water-shortage-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-203243-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऐतिहासिक नौण से शुरू हुई पेयजल आपूर्ति, नहीं होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऐतिहासिक नौण से शुरू हुई पेयजल आपूर्ति, नहीं होगी पानी की किल्लत
Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर शहर में निर्मित ऐतिहासिक नौण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के नौ वार्डों में बरसात के दौरान पेयजल संकट से राहत मिलेगी। शहरवासियों की सुविधा के लिए जल शक्ति विभाग ने ऐतिहासिक प्राकृतिक जल स्रोत नौण से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है।
एक माह पहले विभाग ने नौण से पाइपलाइन जोड़ने का कार्य पूरा किया था। पहले शहर में ब्यास नदी से जलापूर्ति होती थी, लेकिन बरसात में गाद बढ़ने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो जाती थी। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने ऐतिहासिक नौण से उठाऊ पेयजल योजना शुरू की है, जिससे अब शहर में नियमित जलापूर्ति होने लगी है।
बताया जाता है कि वर्षों पहले महाराज संसार चंद के समय इस प्राकृतिक जल स्रोत का निर्माण कराया गया था। उस समय लोग दैनिक जरूरत के लिए यहीं से पानी भरते थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले नगर परिषद सुजानपुर ने नौण के कायाकल्प पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
अब जल शक्ति विभाग ने इस जल स्रोत का उपयोग पेयजल आपूर्ति के लिए शुरू कर दिया है।
कोट
नौण से प्रतिदिन दो लाख लीटर पानी उठाया जा रहा है। विभाग की ओर से शहरभर के नौ वार्डों में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। -राजेश कुमार, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग सुजानपुर