{"_id":"69b9b1a12fd205dc13070076","slug":"20-thousand-devotees-visited-paunahari-in-deotsidh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-186955-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर के दर्शनों के लिए जाते हुए श्रद्धाल
विज्ञापन
दियोटसिद्ध/बिझड़ी (हमीरपुर)। चैत्र मास मेलों के चलते बारिश के बाद मंगलवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। चैत्र मेलों में बाबा बालक नाथ मंदिर में अब तक करीब 60 हजार से अधिक श्रद्धालु बालयोगी के दरबार पहुंच चुके हैं।
मंगलवार को दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं और परिसर पौणाहारी के जयकारों से गूंजता रहा। सोमवार को बारिश होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई थी, लेकिन मंगलवार को संख्या में इजाफा हुआ। हालांकि, बारिश होने के कारण जिले में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को खुले दानपात्र की गिनती की गई। श्रद्धालुओं ने 44 लाख 80 हजार 932 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 2 ग्राम 990 मिलीग्राम सोना, 66 ग्राम 130 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की।
विदेशी मुद्रा के रूप में भी श्रद्धालुओं ने भेंट चढ़ाई, जिसमें 10 इंग्लैंड पाउंड, 565 अमेरिकी डॉलर, 300 यूरो, 270 कनाडा डॉलर, 25 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, 20 यूएई दिरहम तथा 1 मलेशियन मुद्रा शामिल है। मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि चैत्र मास मेलों के दौरान प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा जी की पवित्र गुफा में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सभी श्रद्धालु सुचारू रूप से दर्शन कर सकें।
Trending Videos