सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused on nine-day remand in Chitta seizure case

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा बरामदगी मामले में आरोपी नौ दिन की रिमांड पर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत 15 फरवरी को दो युवकों से छह ग्राम चिट्टे बरामदगी के मामले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी तिलक राज को 25 मार्च तक रिमांड मिली है। तिलक राज को चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ वित्तीय लेनदेन पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस की टीम ने गलोड़ अस्पताल के नजदीक पिकअप ट्राला में सवार दो युवकों को छह ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। छानबीन के दौरान अन्य लोगों के साथ वित्तीय लेनदेन के आधार पर तीसरे युवक ललित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पलिस ने कुल्थीन के सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। वित्तीय लेन-देन के आधार पर पांचवें आरोपी तिलक राज गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी हमीरपुर ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed