सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 thousand devotees visited Paunahari in Deotsidh.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
20 thousand devotees visited Paunahari in Deotsidh.
बाबा बालक नाथ मंदिर  दियोटसिद्ध में दर्शन् करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु।  संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर में खराब मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बीते 24 घंटों में लगभग 20 हजार भक्तों ने मंदिर की पवित्र गुफा के दर्शन किए।
Trending Videos

तेज हवाओं और बदलते मौसम के बावजूद श्रद्धालु बाबा के दर पर माथा टेकने पहुंचे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार रात ही मंदिर खुला रखा, ताकि दूर-दराज से आए भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रातभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही और परिसर पौणाहारी के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के अलावा पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मंदिर मार्गों और बैरियरों पर लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर प्रशासन ने दर्शन प्रक्रिया सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध और अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया।
वहीं, मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और बीते 24 घंटे में 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed