सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   22 feet statue of Lord Shiva installed in Sammu Tal

Hamirpur (Himachal) News: सम्मू ताल में 22 फुट भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 03 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
22 feet statue of Lord Shiva installed in Sammu Tal
सम्मू ताल में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के सम्मू ताल का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है। परिसर में भगवान शिव की 22 फुट ऊंची और 16 फुट चौड़ी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे केरल राज्य से मंगवाया गया है।
Trending Videos

यह प्रतिमा भोरंज क्षेत्र की अब तक की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है।
ताल के सौंदर्यीकरण की योजना लंबे समय से प्रस्तावित थी, जिसके लिए कई बार पंचायतों द्वारा प्रस्ताव भी पारित किए गए थे। पहले यह ताल गाद से भरा हुआ था और चारों ओर झाड़ियां तथा जंगली घास उगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पहले सम्मू ताल का कायाकल्प शुरू किया गया, जिस पर लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
परिसर में फुटपाथ बनाए गए हैं और विभिन्न प्रकार के फूल लगाए गए हैं। बच्चों के लिए झूले भी स्थापित किए गए हैं, जहां वे आनंद ले रहे हैं। लोगों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था के तहत हट बनाए गए हैं। इसके अलावा ताल में मछलियां डालने और फव्वारा स्थापित करने की योजना भी है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार कार्य अंतिम चरण में है। इसके पूर्ण होने के बाद सम्मू ताल भोरंज क्षेत्र की एक नई पहचान और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।
कोट

सम्मू ताल का सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में हैं। भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। यह केरल से लाई है। -राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article