{"_id":"69dbf06b01d7fa7ee60aceaa","slug":"a-devotee-standing-in-queue-at-baba-balak-nath-temple-fell-ill-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-189978-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
: बाबा बालक नाथ मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उपचार देते चिकित्सक। स्रोत
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को दर्शन के लिए कतार में लगे जालंधर से आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह सीढ़ियों पर गिर गए।
घटना के तुरंत बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आया। परिसर में मौजूद चिकित्सकों की टीम, आपदा मित्र और मंदिर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है।
श्रद्धालु की पहचान प्रिसं पुत्र बख्शी राम आयु 24 वर्ष निवासी जालंधर के रूप में हुई है। वह गेट नंबर तीन में बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए कतार में खड़ा था। कतार में ही उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ी और वह नीचे गिर गया।
मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, तुरंत टीम मौके पर पहुंची और युवक को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया।
Trending Videos