फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A massive surge of faith at Deotsidh; 30,000 devotees paid obeisance to Baba.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

Mon, 29 Jun 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 29 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of faith at Deotsidh; 30,000 devotees paid obeisance to Baba.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। रविवार को बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर और प्रवेश मार्गों पर दिनभर रौनक बनी रही।
विज्ञापन

पंजाब में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दरबार में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर न्यास ने मंदिर को 24 घंटे खुला रखा। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारों में लगने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। हालांकि, भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर के प्रवेश मार्ग पर स्थित बैरियर नंबर एक और दो के पास कई बार जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की लंबी कतारें लगने से श्रद्धालुओं को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया और स्थिति को सामान्य बनाए रखा।
इस दौरान देर शाम तक मंदिर परिसर बाबा बालकनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पवित्र धूने में आहुतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कोट
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर न्यास द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मंदिर में लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। -स्वाति डोगरा, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम, बड़सर

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article