{"_id":"6a3d7cea1fc0ad62bb09906e","slug":"a-surge-of-devotion-at-deotsidh-offerings-worth-over-29-lakh-made-at-baba-balaknaths-shrine-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-198583-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में श्रद्धा का सैलाब, बाबा बालकनाथ के दरबार 29 लाख से अधिक का चढ़ा चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में श्रद्धा का सैलाब, बाबा बालकनाथ के दरबार 29 लाख से अधिक का चढ़ा चढ़ावा
Fri, 26 Jun 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बालयोगी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वीरवार को बालयोगी का आशीर्वाद लेने के लिए 22 हजार श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान दिनभर दरबार में पौणाहारी के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े होकर दर्शन किए।
वहीं, मंदिर न्यास की ओर से की गई चढ़ावे की गणना में कुल 29 लाख 77 हजार 698 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। मंदिर में नकद राशि के रूप में 15 लाख 72 हजार 298 रुपये प्राप्त हुए, जबकि बकरों की नीलामी से एक लाख 2 हजार 200 रुपये आए।
इस प्रकार कुल भेंट राशि 16 लाख 74 हजार 498 रुपये दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने 13 लाख 3 हजार 200 रुपये दान के रूप में अर्पित किए।
वहीं, विदेशों से आए भक्तों द्वारा चढ़ावे में 10 ब्रिटिश पाउंड, 422 अमेरिकी डॉलर, 50 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और 20 यूएई दिरहम भी अर्पित किए गए। साथ ही 155 ग्राम 545 मिलीग्राम चांदी भी बाबा जी के दरबार में भेंट स्वरूप चढ़ाई गई।
विज्ञापन
इस संबंध में मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने कहा कि बाबा बालकनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ही इस पावन धाम की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर प्रबंधन के लिए न्यास लगातार प्रयासरत है।