सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A temporary path will be constructed at Deotsidh for the convenience of pilgrims.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेगा अस्थायी मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 17 Jun 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
A temporary path will be constructed at Deotsidh for the convenience of pilgrims.
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध परिसर में प्रस्तावित दो नए भवनों के निर्माण के लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्माण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गेट नंबर पांच से गुफा तक अस्थायी मार्ग तैयार किया जाएगा।

निर्माण स्थल के निरीक्षण से पूर्व मंदिर न्यास अध्यक्ष स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महंत श्री श्री 1008 राजेंद्र गिरी, मंदिर न्यास के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग चकमोह के प्रतिनिधि, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्माण के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित न हो। विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और अस्वस्थ श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

एशियाई विकास बैंक के सहयोग से करीब 62 करोड़ रुपये की विकास परियोजना के तहत मंदिर परिसर में दो नए भवनों का निर्माण किया जाना है। निर्माण को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गेट नंबर-पांच से नीचे जाने वाली सीढ़ियों और उन पर लगी कैनोपी को हटाया जाएगा। इससे निर्माण सामग्री और भारी मशीनरी को कार्यस्थल तक पहुंचाने में आसानी होगी।
अधिकारियों ने निर्माण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। साथ ही निर्माण एजेंसी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्थायी मार्ग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। निर्माण कंपनी को शनिवार और रविवार को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकतर निर्माण कार्य रात्रि के समय किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और व्यापारियों को असुविधा न हो। -स्वाति डोगरा, अध्यक्ष, मंदिर न्यास दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed