फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ABVP staged a protest at HPTU.

Hamirpur (Himachal) News: एचपीटीयू में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2026 03:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Aug 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) में शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की विश्वविद्यालय इकाई ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कुलसचिव अनुपम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

एबीवीपी अध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कृष कन्हा ने विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति, वार्षिक पांच प्रतिशत फीस वृद्धि रोकने या कम करने और आठवें सेमेस्टर की ट्यूशन फीस समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेल के पुनर्गठन, लाइब्रेरी का समय बढ़ाने और नियमित फैकल्टी की नियुक्ति की मांग भी उठाई गई। छात्रों ने मेडिकल और इंटरनेट फीस के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। मांगों पर समय रहते कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed