{"_id":"6a7a228dc70a62561a0da773","slug":"another-attempted-shop-burglary-two-suspects-seen-on-cctv-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-204358-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक और दुकान चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक और दुकान चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध
Tue, 11 Aug 2026 03:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 11 Aug 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर में मनियारी और जूस की दुकानों में चोरी की वारदातों के बीच अब बस अड्डे के समीप ही शामा जनरल स्टोर में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है।
रविवार तड़के 2 बजे दो लोगों ने स्टोर के ताले तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन शीशे पर लगा दूसरा लॉक नहीं टूटने के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके। चोरी के प्रयास का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध स्टोर के ताले तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे दोनों लोग शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों से जुड़े हैं या नहीं।
विज्ञापन
इससे पहले चोरों ने थाना से कुछ दूरी पर मनियारी की दुकान का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये के हार, पांच हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा जूस विक्रेता मनीष के गल्ले से करीब 300 रुपये की चिल्लर भी चोरी हुई।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर