{"_id":"6a7a23618b0a386f740aefa0","slug":"congress-rallies-in-galod-market-sudhir-sharmas-effigy-burnt-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-204255-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ बाजार में गरजी कांग्रेस, सुधीर शर्मा का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ बाजार में गरजी कांग्रेस, सुधीर शर्मा का फूंका पुतला
Tue, 11 Aug 2026 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ बाजार में कांग्रेसी विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए। स्रोत : कांग्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के आरोपों में घिरे धर्मशाला से भाजपा के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गलोड़ बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सुधीर शर्मा का पुतला जलाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सुधीर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। सुमन भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी अशोभनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुधीर शर्मा ने राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस बयान को लेकर कड़ा विरोध दर्ज करवा रहे हैं। सुधीर शर्मा ने अपने परिवार के सम्मान को भी चोट पहुंचाई है, क्योंकि उनके पिता का काग्रेस पार्टी से पुराना नाता रहा है। इस दौरान नादौन कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, गलोड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम चंद, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक संधू और पूर्व जिला अध्यक्ष मोंटी संधू आदि मौजूद रहे।