फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused in Charoti theft case on police remand until the 17th.

Hamirpur (Himachal) News: चरोटी चोरी मामले में आरोपी 17 तक पुलिस रिमांड पर

Mon, 15 Jun 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के मौंहि गांव में चरोटी चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय (निवासी कैडहरू), जो बिजली बोर्ड में अंशकालिक कर्मी बताया जा रहा है, को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 17 तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के तहत उसका खून का सैंपल आरएफएसएल मंडी भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है और उससे उसके साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है। एक सप्ताह पहले मौंहि निवासी सुरेश चंद्र ने चरोटी चोरी की शिकायत दी थी। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से एक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद चोरी की गई चरोटी को बडू स्थित एक दुकान से बरामद कर लिया गया था। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed