हिमाचल: ओमान में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा को मां ने सेहरा सजाकर, पिता ने बाय-बाय... बोल दी अंतिम विदाई
ओमान में अमेरिकी हमले के दौरान जान गंवाने वाले हमीरपुर के मर्चेंट नेवी डेक कैडेट आदित्य शर्मा का गुरुवार को पैतृक गांव भालू में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा और अंतिम दर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। पढ़ें पूरी खबर...
ओमान में अमेरिकी हमले के दौरान जान गंवाने वाले हमीरपुर के मर्चेंट नेवी डेक कैडेट आदित्य शर्मा का गुरुवार को पैतृक गांव भालू में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा और अंतिम दर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होर्मुज जलडमरू मध्य में शिपिंग कंपनी के जहाज पर हुए हमले में जान गंवाने वाले ग्राम पंचायत हड़ेटा के भालू गांव निवासी मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा पंचतत्व में विलीन हो गए। गुरुवार दोपहर गांव के मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के आठ दिन के लंबे इंतजार के बाद जब वीरवार दोपहर करीब पौने एक बजे आदित्य का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। घर के आँगन में बेटे का शव पहुंचते ही मां सुषमा शर्मा और पिता राजेश शर्मा बिलख पड़े।
मां बार-बार बेटे के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोती रहीं, परिजनों और रिश्तेदारों ने उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास किया। अंतिम विदाई के समय मां ने अपने लाडले को दूल्हे की तरह सेहरा पहनाकर विदा किया। जैसे ही आँगन से अर्थी उठी, फूट-फूट कर रोते पिता राजेश ने काँपते हाथों से बेटे को बाय-बाय आदी... कहकर अंतिम विदाई दी।
मोक्षधाम में चचेरे भाई पार्थ लखनपाल ने आदित्य को मुखाग्नि दी। इस दौरान पिता राजेश शर्मा ने कहा कि अब उनका बेटा अंतिम यात्रा पर जा चुका है और उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं बचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से जी-7 शिखर सम्मेलन में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब मेरा बेटा तो वापस आ नहीं सकता लेकिन भविष्य में कभी किसी के साथ ऐसा न हो यही कामना है।
इससे पूर्व उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के निर्देश पर नादौन के एसडीएम निशांत शर्मा ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचकर पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करवाईं और पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा। अंतिम संस्कार में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसडीएम निशांत शर्मा, तहसीलदार केशव कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन प्रेम चंद शर्मा, संजीव शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार और प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
VIDEO | Himachal Pradesh: Last rites of seafarer Aditya Sharma, who was killed in an attack on a ship off the Oman coast amid the US-Iran conflict, performed in Hamirpur.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/WjCahJLhci