सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   aditya sharma final rites native village hamirpur himachal pradesh

हिमाचल: ओमान में जान गंवाने वाले मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 18 Jun 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

ओमान में अमेरिकी हमले के दौरान जान गंवाने वाले हमीरपुर के मर्चेंट नेवी डेक कैडेट आदित्य शर्मा का गुरुवार को पैतृक गांव भालू में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा और अंतिम दर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। पढ़ें पूरी खबर...

aditya sharma final rites native village hamirpur himachal pradesh
आदित्य शर्मा पंचतत्व में विलीन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

ओमान और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग कंपनी के जहाज पर हुए हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत हड़ेटा के भालू गांव निवासी मर्चेंट नेवी अफसर आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार वीरवार दोपहर उनके पैतृक गांव के मोक्षधाम में कर दिया गया। परिजनों, ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।








इससे पहले डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया। दोपहर को जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन





अंतिम संस्कार में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, नादौन के एसडीएम निशांत शर्मा, गलोड़ के तहसीलदार केशव कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन प्रेम चंद शर्मा, संजीव शर्मा और कई गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने आदित्य के पिता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन



आदित्य शर्मा के पिता ने पीएम मोदी से की भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
ओमान में अमेरिकी हमले के दौरान जान गंवाने वाले मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा ने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में कार्यरत भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी अन्य परिवार को उनके जैसा दुख न झेलना पड़े, इसके लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में राजेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपनी कूटनीतिक जिम्मेदारियां होती हैं, इसलिए वह हर बात खुलकर नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समक्ष भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

राजेश शर्मा ने कहा मैं सरकार से अपील करता हूं कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के इस मुद्दे को उठाने के बाद भविष्य में हमारे नाविक अधिक सुरक्षित रहेंगे।

फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि वैश्विक समुद्री व्यापार को सुचारु बनाए रखने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और समुद्री मार्ग हर परिस्थिति में सुरक्षित रहने चाहिए।

गौरतलब है कि ओमान की खाड़ी में एक वाणिज्यिक टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इनमें हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा भी शामिल थे। उनकी मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed