हिमाचल: अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले आदित्य का पोस्टमार्टम हुआ, आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
ओमान में अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर के मर्चेंट नेवी डेक कैडेट आदित्य शर्मा का हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमान में अमेरिकी हमले के दौरान जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी डेक कैडेट आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। दो डॉक्टरों के दल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान आदित्य के चाचा सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आदित्य के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भालू ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पोस्टमार्टम के दौरान उपमंडल अधिकारी (नादौन) निशांत शर्मा, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी शवगृह पहुंचे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।
आदित्य शर्मा की असामयिक मौत से पूरे हमीरपुर जिले में शोक की लहर है। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के गांव पहुंचने की संभावना है। क्षेत्रवासी नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देंगे।