फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur amroh bike accident one dies on way to pgi five injured

Hamirpur News: अमरोह में दो बाइकों की भिड़ंत, पीजीआई ले जाते समय युवक की मौत; पांच लोग हुए थे घायल

Thu, 18 Jun 2026 12:34 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 18 Jun 2026 12:34 PM IST
सार

हमीरपुर के अमरोह में दो बाइकों की टक्कर में गंभीर घायल केवल कुमार की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
hamirpur amroh bike accident one dies on way to pgi five injured
दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेशनल हाईवे 103 पर अमरोह क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा बुधवार रात करीब 9:30 बजे पेश आया है। हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। यहां से एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए इसे एम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया गया था। एम्स बिलासपुर से रात के समय ही इसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते वक्त व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान केवल कुमार निवासी गांव दरबेली जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अमरोह चौक पर एक बाइक अमरोह की तरफ जाने के लिए आधे से ज्यादा  मार्ग क्रास कर चुकी थी तभी नादौन की तरफ से आई बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे जबकि दूसरी पर दो लोग थे। हादसे में घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया। यहां से गंभीर घायल केवल कुमार को एम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया गया। पीजीआई ले जाते समय इसने दम तोड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed