फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Aditya's post-mortem will now be conducted in India.

Hamirpur (Himachal) News: अब भारत में होगा आदित्य का पोस्टमार्टम

Mon, 15 Jun 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
ओमान में शव परीक्षण पर परिजनों की आपत्ति के बाद विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप से निर्णय बदला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ओमान तट पर अमेरिकी मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिला के भालू गांव के आदित्य शर्मा के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया परिजनों की आपत्ति के बाद रोक दी गई है। यह निर्णय भारतीय विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद लिया गया।
जानकारी के अनुसार, मस्कट के सोहारी सरकारी अस्पताल में रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई थी। परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद उन्हें बताया गया कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बाद में भारतीय दूतावास से देर रात सूचना मिली कि पोस्टमार्टम को फिलहाल टाल दिया गया है और अब यह प्रक्रिया भारत में ही की जाएगी।
विज्ञापन

आदित्य की मौत बुधवार रात ओमान के तट पर हुई थी। घटना को लेकर परिवार ने कई गंभीर सवाल भी उठाए हैं, जिनके जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य के पिता राजेश शर्मा ने बताया कि एंबेसी ने देर रात सूचना दी कि पोस्टमार्टम रोक दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शव को भारत लाने में एक से दो दिन का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed