फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   After electricity, now a cess on petrol; burden on the public increases: Rana

बिजली के बाद अब पेट्रोल पर सेस, जनता पर बढ़ा बोझ : राणा

Sat, 15 Aug 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 15 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार पर जनता पर लगातार नए सेस लगाने का आरोप लगाया है। हमीरपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिजली बिल पर पहले ही सेस लगाया जा चुका है और अब पेट्रोल पर सेस लगाकर जनता पर बोझ बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह टैक्स अथवा सेस नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों का जुर्माना है, जिसे हिमाचल की जनता भुगत रही है। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने चार साल में हिमाचल को 44,600 करोड़ रुपये के नए कर्ज में धकेल दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कर्ज को उतारने के लिए सरकार ने जनता को एटीएम बना दिया है। पहले पेट्रोल-डीजल, फिर पानी और अब बिजली पर अलग-अलग सेस लगाए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पर्यावरण के नाम पर जंगलों की मुफ्त ऑक्सीजन पर भी टैक्स लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी स्कूल के उद्घाटन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। राणा ने कहा कि शिक्षा मंत्री द्वारा तय किए गए सरकारी स्कूल के उद्घाटन को रद्द कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसे खुश करने के लिए बाद में उद्घाटन करवाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में चुने हुए मंत्री भी स्वतंत्र नहीं हैं। राणा ने दावा किया कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री की ओर से किए गए उद्घाटन को रद्द कर दिया गया और मंत्री विक्रमादित्य सिंह जैसे कद्दावर नेता को 15 अगस्त पर झंडा फहराने से रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार के अन्य मंत्री और विधायक भी घुटन महसूस कर रहे हैं। किसी को फीता काटने नहीं दिया जा रहा और किसी को मंच पर नहीं बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed