{"_id":"6a7f6f1b694455c75108fda6","slug":"the-post-of-dermatologist-is-vacant-in-nadaun-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-204803-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त
Sat, 15 Aug 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में चर्म रोग विशेषज्ञ का पद पिछले करीब तीन वर्षों से रिक्त होने के कारण क्षेत्र के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में चर्म रोगों के मामले बढ़ने की संभावना के बीच विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी मरीजों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।
अस्पताल में प्रतिदिन करीब 450 मरीजों की ओपीडी होती है, जिनमें बड़ी संख्या में चर्म रोग से संबंधित मरीज भी पहुंचते हैं। विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए हमीरपुर या अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। बरसात में नमी और साफ-सफाई की कमी से त्वचा संबंधी संक्रमण व अन्य चर्म रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से चर्म रोग विशेषज्ञ का रिक्त पद जल्द भरने की मांग की है। संवाद