फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   We will develop Kangra as the tourism capital and Hamirpur as the education capital: SukhuWe will develop Kangra as the tourism capital and Hamirpur as the education capital: Sukhu

कांगड़ा पर्यटन की राजधानी, हमीरपुर को शिक्षा की राजधानी के रूप में करेंगे विकसित : सुक्खू

Sat, 15 Aug 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 15 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को हमीरपुर दाैरे पर रहे। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी का दर्जा दिया गया है, जबकि हमीरपुर को शिक्षा की राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम ने प्रदेश के पहले साइंस कॉलेज के निर्माण का वादा दोहराते हुए कहा कि कॉलेज पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 80 कनाल भूमि चिन्हित कर ली गई है और परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हमीरपुर राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में प्रस्तावित एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी। इसका पहला बैच हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में शुरू किया जाएगा।
इसके अलावा जिले में 74 एकड़ भूमि पर एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से बीडिंग की जा रही है।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में सीबीएसई स्कूल स्थापित करने की नई पहल शुरू हुई है। उन्होंने नीट अभ्यर्थियों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विद्यार्थियों के साथ खड़ी रहेगी।

तिरंगा यात्रा से गुजरा काफिला, समारोह में आधा घंटा बिजली गुल
मुख्यमंत्री जब हमीरपुर बाजार से राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के सालाना समारोह के लिए रवाना हुए तो उनका काफिला सांसद अनुराग ठाकुर की अगुआई में आयोजित तिरंगा यात्रा से गुजरा। वहीं, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के सालाना समारोह में तीन बार बिजली गुल हुई। करीब आधे घंटे तक बिजली बाधित रही। कॉलेज में जेन सेट में तकनीकी दिक्कत के कारण वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर इस दौरान खूब सवाल उठे।
सिंचाई और अन्य परियोजनाओं के लोकापर्ण और शिलान्यास किए
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को हमीरपुर में कृषि उप-निदेशक कार्यालय परिसर में 8.64 करोड़ रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक एसआरटी लैब का उद्घाटन किया। इसके अलावा हमीरपुर डिग्री कॉलेज में 1.50 करोड़ रुपये की सीबीटी लैब और 70 टैब वाली लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज में 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्राओं के आवास का शिलान्यास किया तथा जिला पुस्तकालय में किताबी कॉर्नर का उद्घाटन भी किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-2 के तहत 3.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न उठाऊ सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण किया।
इनमें नादौन क्षेत्र की 57 लाख रुपये की बसोल, 39 लाख रुपये की जसोह, 47 लाख रुपये की खटरोड, सुजानपुर क्षेत्र की 43 लाख रुपये की घराट, हमीरपुर क्षेत्र की 46 लाख रुपये की डखोल तथा बड़सर क्षेत्र की उठाऊ सिंचाई योजना थौन शामिल हैं। इन योजनाओं से करीब 320 किसान परिवार लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से 5 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में निर्मित हॉस्टल का भी उद्घाटन किया।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक सुरेश कुमार, चेयरमैन हिमाचल प्रदेश मार्किंटिग बोर्ड कुलदीप पठानिया, नशा निवारण बोर्ड के समन्वयक नरेश कुमार, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed