{"_id":"6a303b1319297d35520d9484","slug":"after-the-niece-the-maternal-aunt-in-law-has-also-been-arrested-she-used-to-scout-for-grooms-for-sheetal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-197273-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भांजी के बाद मामी सास भी गिरफ्तार, शीतल के लिए तलाशती थी दूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भांजी के बाद मामी सास भी गिरफ्तार, शीतल के लिए तलाशती थी दूल्हे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्जी शादी गिरोह की परतें खुलीं, आरोपी पूनम की मामी सास दो दिन की पुलिस रिमांड पर
पांच माह में तीन शादियों के आरोपों के बीच पुलिस को मिले नए सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़/मैहरे (हमीरपुर)। फर्जी शादी कर दूल्हों से ठगी करने के मामले में पुलिस जांच के दौरान एक और गिरफ्तारी हुई है। इस बार पुलिस ने नीलम नामक महिला को गिरफ्तार किया है, जो पहले से गिरफ्तार बिचौली पूनम की मामी सास बताई जा रही है। आरोपी पर कथित रूप से दुल्हन शीतल के लिए अविवाहित युवकों की तलाश करने और उन्हें शादी के लिए तैयार कराने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि नीलम क्षेत्र में अविवाहित युवकों की जानकारी जुटाकर उसे पूनम तक पहुंचाती थी, जिसके बाद शीतल के साथ मिलकर शादी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती थी। सोमवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले कथित दुल्हन शीतल और बिचौली पूनम को गिरफ्तार किया जा चुका है, हालांकि दोनों को बाद में सशर्त जमानत मिल गई थी।
मामले की शुरुआत गलोड़ क्षेत्र के मनीष नामक युवक की शिकायत से हुई थी। शिकायत में आरोप था कि शादी के बाद शीतल दस्तावेज मांगने पर टालमटोल करती रही और बाद में धमकियां भी मिलने लगीं। जांच में सामने आया कि शीतल पहली मई को घर से फरार हो गई थी और इसके नौ दिन बाद उसने बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में एक अन्य युवक से शादी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि शीतल पिछले पांच महीनों में तीन अलग-अलग युवकों से शादी कर चुकी है। आरोप है कि वह कुछ समय बाद बहाने बनाकर घर छोड़ देती थी और फिर वापस नहीं लौटती थी।
पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। मामले की पुष्टि एएसपी लालमन शर्मा ने की है।