सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Agency changed again after two and a half years; HPSEDC will now install furniture at the medical college.

Hamirpur (Himachal) News: ढाई साल बाद फिर बदली एजेंसी, अब मेडिकल कॉलेज में एचपीएसईडीसी लगाएगी फर्नीचर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 20 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के जोलसप्पड़ परिसर में अब फर्नीचर लगाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। करीब ढाई वर्ष से लंबित इस कार्य को प्रदेश सरकार ने अब एचपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचपीएसईडीसी) को सौंप दिया है।

लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली फर्नीचर खरीद के लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हालांकि ढाई वर्षों एचपीएसईडीसी तीसरी एजेंसी है, जिसे यह जिम्मा सौंपा गया है। सरकार की यह योजना सिरे चढ़ती है तो एमबीबीएस प्रशिक्षुओं और मरीजों को जल्द नया कैंपस और अस्पताल नसीब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर की कमी के कारण मेडिकल कॉलेज को नए कैंपस में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया लगातार प्रभावित हो रही थी। निगम ने आवश्यक फर्नीचर की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

अब विभिन्न विभागाध्यक्षों (एचओडी) की राय लेने के बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसके पश्चात खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मेडिकल कॉलेज में फर्नीचर खरीद का मामला पिछले ढाई वर्षों से विभिन्न औपचारिकताओं में उलझा रहा है।
पहले यह जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई थी। बाद में यह कार्य हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएससीसी) के हवाले किया गया, लेकिन दोनों एजेंसियां खरीद प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दे सकीं।
अब तीसरी बार एजेंसी बदलते हुए यह जिम्मेदारी एचपीएसईडीसी को दी गई है। वर्ष 2018 में शुरू हुए मेडिकल कॉलेज के निर्माण को आठ वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन भवन पूरी तरह संचालित नहीं हो पाया है। ऐसे में फर्नीचर खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नए कैंपस में शिफ्टिंग को गति मिलने की उम्मीद है।

280 बिस्तरों वाले अस्पताल को मिलेगा जरूरी साजो-सामान
मेडिकल कॉलेज के प्रथम चरण में 280 बिस्तरों वाले अस्पताल और अकादमिक भवन का निर्माण किया गया है। विभिन्न वार्डों में 240 बिस्तर स्थापित किए जाने हैं, जबकि आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड सहित कुल क्षमता करीब 280 बिस्तरों की होगी। योजना के तहत अस्पताल के लिए बेड, व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक उपकरण और कक्षाओं के लिए डेस्क और फर्नीचर खरीदा जाना प्रस्तावित है।

कोट
मेडिकल कॉलेज के लिए फर्नीचर खरीद का कार्य अब एचपीएसईडीसी को सौंपा गया है। निगम टेंडर प्रक्रिया पूरी कर रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही जोलसप्पड़ स्थित नए परिसर में फर्नीचर स्थापित किया जाएगा। -डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article