सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Allegations of negligence in the four-lane project

Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन परियोजना में लापरवाही बतरने के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 18 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सामाजिक संस्था मुस्कान फाउंडेशन के सचिव एवं केंद्रीय बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व एजीएम रविंद्र पुरी ने फोरलेन परियोजना में बरती जा रही गंभीर लापरवाहियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र भी भेजा है।

पुरी ने कहा कि नादौन के महत्वपूर्ण अस्पताल मार्ग, ऐतिहासिक गुरुद्वारा और श्मशानघाट मार्ग के फोरलेन से जुड़ाव स्थल पर सर्विस लेन का निर्माण किए बिना ही नए ब्यास पुल पर यातायात बहाल करना समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी तरह की लापरवाहियों के कारण इस हिस्से में लगातार गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां-जहां संपर्क मार्ग फोरलेन से जुड़ते हैं, वहां सर्विस लेन की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे न केवल मानव जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि कई बेजुबान पशु भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविंद्र पुरी ने मांग की है कि ऐसे सभी संवेदनशील स्थानों पर तत्काल बैरिकेडिंग की जाए और आधुनिक स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed