{"_id":"6a49643ffb595a9eba07a438","slug":"army-soldier-falls-prey-to-greed-for-high-returns-duped-of-575-lakh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-199661-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अधिक मुनाफे के लालच में फंसा सेना का जवान, 5.75 लाख की हुई ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अधिक मुनाफे के लालच में फंसा सेना का जवान, 5.75 लाख की हुई ठगी
Sun, 05 Jul 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवान ने लोन लेकर किया निवेश, तीन से चार गुना मुनाफे के चक्कर में गंवाए लाखों, पुलिस जांच शुरू
ठगों ने विदेश दौरों और लग्जरी लाइफ के सपने दिखाकर हेल्थकेयर कंपनी में करवाया था निवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जल्दी अमीर बनने के लालच में एक सेना का जवान ठगों के जाल में फंस गया। कथित हेल्थकेयर कंपनी ने तीन से चार महीने के निवेश पर तीन से चार गुना रिटर्न, विदेश में बैठकों और लग्जरी दौरों का झांसा देकर जवान से बैंक लोन तक बनवा लिया।
इस ठगी में उसे करीब 5.75 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित जवान वर्तमान में उत्तराखंड में तैनात है और मूल रूप से सुजानपुर का रहने वाला है। उसने इस संबंध में सुजानपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत के अनुसार उत्तराखंड में मिले कुछ लोगों ने उसे एक हेल्थकेयर कंपनी के महंगे उत्पाद खरीदकर आगे बेचने पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया। उनके झांसे में आकर उसने बैंक से ऋण लिया और किस्तों में करीब 5.75 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा करवा दिए।
विज्ञापन
शुरुआत में आरोपियों ने कुछ ही महीनों में निवेश कई गुना बढ़ाने और विदेश यात्राओं का लालच दिया, लेकिन राशि जमा होने के बाद कंपनी के कथित कर्मचारी धीरे-धीरे संपर्क से बाहर हो गए। पैसे वापस मांगने पर वे टालमटोल करने लगे, जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक लेनदेन, दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। इस संबंध में उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी में निवेश से पहले उसकी विश्वसनीयता की पूरी जांच-पड़ताल करें, क्योंकि केवल अधिक मुनाफे के लालच में किया गया निवेश भारी नुकसान का कारण बन सकता है।