फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Street food hub ready in Hiranagar; to open soon.

Hamirpur (Himachal) News: हीरानगर में स्ट्रीट फूड हब तैयार, जल्द होगा शुरू

Sun, 02 Aug 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Street food hub ready in Hiranagar; to open soon.
नगर  निगम हमीरपुर के तहत चिल्ड्रन पार्क में स्ट्रीट फूड हब को लेकर तैयार किया स्टॉल । संवाद
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के तहत हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में बनने वाले स्ट्रीट फूड हब को जल्द आकार मिलने की उम्मीद है। यहां लोगों को घूमने के साथ-साथ विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए वन विभाग ने चिल्ड्रन पार्क में खराब पड़े फाउंटेन की मरम्मत करवा दी है और तीन स्टॉल भी स्थापित कर दिए हैं। लंबे समय से लंबित इस प्रोजेक्ट का काम अब गति पकड़ रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे इस स्ट्रीट फूड हब में हिमाचली धाम, मक्की की रोटी, सरसों का साग, सिड्डू, परांठा सहित पारंपरिक व्यंजनों के अलावा डोसा, इडली, समोसा, टिक्की, कॉन्टिनेंटल फूड और अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट फूड हब में स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानकों के अनुसार प्रबंध किए जाएंगे। प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों पर संचालित स्ट्रीट फूड हब की तर्ज पर हीरानगर में भी फूड स्टॉल स्थापित किए जा रहे हैं।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि हमीरपुर में लंबे समय से ऐसे स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के साथ पसंदीदा व्यंजनों का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को घूमने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, छोटे व्यापारियों को कारोबार का अवसर मिलेगा और हमीरपुर शहर की नई पहचान बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed