सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Attempt to steal donation box in Bharta

Hamirpur (Himachal) News: भरेता में दानपात्र चुराने की कोशिश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत भरेता में कुछ नाबालिग लड़कों ने मंदिर के दानपात्र को चुराने की कोशिश की। पुलिस को दिए बयान में अमित चौहान ने बताया कि उन्हें शिव मंदिर से किसी चीज को तोड़ने की आवाज सुनाई दे रही थी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो वहां पर एक मोटरसाइकिल खड़ी थी और दानपात्र भी तोड़कर प्रांगण में रखा हुआ था। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंचा। इस दौरान एक नाबालिग लड़का आया तो उससे बताया कि यह मोटरसाइकिल उनकी है और तेल खत्म हो गया है। इसके बाद वह भी वहां से चला गया और वापस नहीं आया। पुलिस ने छानबीन करते हुए सभी की पहचान कर ली है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed