फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Babli from Amroha School excels in cooking

Hamirpur (Himachal) News: कुकिंग में अमरोह स्कूल की बबली अव्वल

Thu, 29 Oct 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में बुधवार को कुक कम हेल्पर की खंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक भोरंज संजीव ठाकुर बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भोरंज खंड के 24 में से 19 स्कूलों के मिड-डे मील वर्कर कम हेल्पर ने भाग लिया। कुकिंग प्रतियोगिता के लिए राजमा, आलू चने, कड़ी तैयार किए गए। राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरोह की बबली देवी प्रथम, उच्च पाठशाला खतरवाड़ की निशा कुमारी द्वितीय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला खरवाड़ की सीमा देवी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संजीव ठाकुर ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं स्कूलों में बनने वाले भोजन में गुणवत्ता और पौष्टिकता लाती हैं। कार्यक्रम अंत में समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड मिड-डे मील प्रभारी अंजलि कतना, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक राम लाल, मूल्यांकन के लिए नियुक्त जज मनजीत सिंह, केआर शर्मा, अंचना शर्मा, सरोजनी देवी, प्रवक्ता पवन रांगड़ा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष चमन लाल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed