फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stop misleading the public, Sukhu: Rakesh

सड़क दुर्घटनाओं के डाटा की हो ऑनलाइन अपलोडिंग : गर्ग

Thu, 29 Oct 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एडीसी अभिषेक गर्ग ने कहा कि पुलिस सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (आई-रैड) पर अपलोड करती है। इसी के साथ ई-डार पोर्टल भी विकसित किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को तुरंत राहत एवं मुआवजा प्रदान करना है। ई-डार पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की डाटा अपलोडिंग में पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग की भूमिका भी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसलिए, सभी संबंधित विभाग ई-डार पोर्टल पर डाटा की अपलोडिंग में अनावश्यक विलंब न करें। एडीसी ने कहा कि इस वर्ष 30 सितंबर तक जिले में 74 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के 52 मामले दर्ज किए थे। इस वर्ष सितंबर में ही जिला में 12 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक बुधवार को एडीसी अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समिति के सदस्य अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर व्यापक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed