फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bicycles distributed to 151 students from five schools in Bhoranj.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के पांच स्कूलों के 151 विद्यार्थियों को बांटीं साइकिलें

Fri, 26 Jun 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 26 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bicycles distributed to 151 students from five schools in Bhoranj.
पट्टा स्कूल में  साइकिल वितरण समारोह के दौरान छात्राएं अभिभावकों के साथ। स्रोत संस्थान
लदरौर(हमीरपुर)। शिक्षा खंड भोरंज के पांच सरकारी स्कूलों के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पांच स्कूलों के 151 विद्यार्थियों को कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत साइकिलें वितरित की गईं।
विज्ञापन

समारोह में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। उन्होंने कैनरा रोबेको म्युचल फंड कंपनी के बिजनेस प्रमुख अरुण सरीन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

इस दाैरान विद्यालय प्रधानाचार्य तेज सिंह ने कहा कि साइकिल वितरण से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ेगी। इस अवसर पर शिखा सरीन, कुलदीप सिंह गुलेरिया, शिशुपाल, किरण कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed