{"_id":"6a84b26f95d6be071b0c9a2d","slug":"bjp-launches-offensive-over-bdc-election-delay-issues-ultimatum-until-the-31st-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-205168-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बीडीसी चुनाव में देरी पर भाजपा ने खोला मोर्चा, 31 तक का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बीडीसी चुनाव में देरी पर भाजपा ने खोला मोर्चा, 31 तक का दिया अल्टीमेटम
Wed, 19 Aug 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव जल्द करवाने की मांग, एडीसी के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के पांच विकास खंडों में पंचायत समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में देरी को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर लंबित चुनाव जल्द करवाने की मांग की।
राकेश ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न हुए करीब तीन माह होने वाले हैं, लेकिन पांच विकास खंडों में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव नहीं हुए हैं। केवल भोरंज विधानसभा क्षेत्र में ही चुनाव हो पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रखना पंचायती राज व्यवस्था के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहले पंचायती राज चुनाव करवाने में देरी कर चुकी है और अब बीडीसी चुनाव भी लटकाए जा रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि सभी लंबित चुनाव तत्काल करवाए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि 31 अगस्त तक चुनाव न हुए तो भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
इस दाैरान ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजिंदर सिंह राणा, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।