{"_id":"6a3d7cbbee80f73ba008c00b","slug":"bjp-observed-black-day-to-mark-the-emergency-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-198530-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भाजपा ने काला दिवस मनाकर आपातकाल को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भाजपा ने काला दिवस मनाकर आपातकाल को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा/भोरंज (हमीरपुर)। जिला भाजपा एवं बड़सर और भोरंज मंडल की ओर से बुधवार को 25 जून 1975 में लगाए गए आपातकाल की स्मृति में काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर भोटा बाजार में रैली निकाली और व्यापारियों व आम नागरिकों को आपातकाल की घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पत्रक वितरित किए। रैली के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और आपातकाल के विरोध का संदेश दिया गया।
भोटा बाजार में एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इसमें सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाएं, डिजिटल विकास, बुनियादी ढांचा, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक प्रगति से जुड़ी जानकारियां शामिल थीं।
विज्ञापन
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय है, जब सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने इसे लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला बताया और कहा कि उस दौरान विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी, मीडिया पर प्रतिबंध और नागरिक अधिकारों का दमन किया गया।
भोरंज के मनोह में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने की, जहां पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।