फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Buffalo calf killed in leopard attack in Ruthani village

Hamirpur (Himachal) News: रुठानी गांव में तेंदुए का हमले से कटड़े की मौत

Wed, 01 Jul 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Buffalo calf killed in leopard attack in Ruthani village
रुठानी गांव में दिखा तेंदुआ। स्रोत : वीडियो ग्रेव
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत ग्राम पंचायत नंधन के रुठानी गांव में देर रात तेंदुए के हमले में एक कटड़े की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कटड़े के मालिक रामचंद ने बताया कि रात के समय वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान बाहर से कटड़े की तेज आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर पहुंचे तो तेंदुआ कटड़े पर हमला कर उसे मार चुका था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तेंदुए के हमले की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
पंचायत प्रधान रवि कुमार (मोनू ठाकुर) सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ अब दिन के समय भी खेतों में दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed