सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bus drivers' arbitrariness puts people's safety at risk

Hamirpur (Himachal) News: बस चालकों की मनमानी, लोगों की सुरक्षा खतरे में

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 20 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bus drivers' arbitrariness puts people's safety at risk
मैहरे बाजार में आमने सामने खड़ी बसों के बीच से गुजरते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बस चालकों की लापरवाही और मनमानी के चलते लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। हमीरपुर-बड़सर से एनएच-503ए पर बसें आमने-सामने इस तरह खड़ी होती हैं कि सड़क पर पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बचती।
Trending Videos

इस दौरान लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों बसों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बस चालक सवारियां चढ़ाने और उतारने के लिए बीच सड़क पर ही अचानक ब्रेक लगा देते हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय जब बाजार में वाहनों का दबाव अधिक रहता है, तब स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। निजी बस चालक बिना किसी निर्धारित स्थान के सड़क के बीचों-बीच वाहन रोक देते हैं। इससे न केवल पीछे आ रहे वाहनों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है, बल्कि कई बार टक्कर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी इस जाम में फंस जाते हैं, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो जाती है। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। बाजार में रोजाना लगने वाले जाम से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का आरोप है कि निजी बस चालक ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। रोजाना जाम की स्थिति बनने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।


निजी बस चालकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही सवारियां चढ़ाएं और उतारें। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और चालान किए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। -लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article