{"_id":"69f79d9423f2883dcf013e20","slug":"bus-service-is-required-on-the-bassi-to-jahu-via-dhamrol-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-192296-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से जाहू वाया धमरोल सड़क पर बस की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से जाहू वाया धमरोल सड़क पर बस की दरकार
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से जाहू वाया धमरोल सड़क मार्ग पर सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। वर्तमान में इस रूट पर केवल दो निजी बसें ही संचालित हो रही हैं, जो यात्रियों की संख्या के मुकाबले पर्याप्त नहीं हैं।
यह मार्ग उखलसुआ, धार, याणवी, धमरोल, भौर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि निजी बसें न तो समय पर चलती हैं और न ही इनकी संख्या पर्याप्त है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों वीना देवी, विजय कुमार, विपिन कुमार और महेंद्र कुमार ने बताया कि कई बार यात्रियों को घंटों सड़क किनारे बस का इंतजार करना पड़ता है। रविवार के दिन इस रूट पर कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं रहती, जिससे मरीजों और आवश्यक कार्यों से जुड़े लोगों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।
ग्रामीणों ने एचआरटीसी से बस्सी–जाहू वाया धमरोल मार्ग पर नियमित लंबी दूरी की सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
Trending Videos