फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Car collides with private bus while overtaking; five injured.

Hamirpur (Himachal) News: आवेरटेक करते निजी बस से टकराई कार, पांच लोग घायल

Sun, 14 Jun 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Car collides with private bus while overtaking; five injured.
चील बाहल में कार निजी बस में टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत जागरूक पाठक
रंगस (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत चील बाहल चौक पर शनिवार को कार और निजी बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दरबैली गांव के पांच लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार कार नादौन से हमीरपुर की ओर जा रही थी, जबकि निजी बस हमीरपुर से नादौन की तरफ आ रही थी। नौहंगी के समीप चील बाहल चौक पर कार चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान अनीता, संदीप, यशपाल, राजकुमारी और नेहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करवाया। यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चील बाहल में कार निजी बस में टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत जागरूक पाठक

चील बाहल में कार निजी बस में टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed