{"_id":"6a7b8131df0368219206a6ff","slug":"chapati-machine-worth-9-lakh-out-of-order-for-three-months-langar-being-prepared-on-traditional-stoves-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-204374-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नौ लाख की चपाती मशीन तीन माह से खराब, चूल्हे पर बन रहा लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नौ लाख की चपाती मशीन तीन माह से खराब, चूल्हे पर बन रहा लंगर
Wed, 12 Aug 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में खराब पड़ी रोटी मेकिंग मशीन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बालकनाथ धाम में रोज पहुंच रहे 2-3 हजार श्रद्धालु, कर्मचारियों के लिए बढ़ी चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 9 लाख रुपये की लागत से लगाई ऑटोमेटिक चपाती मशीन पिछले करीब तीन माह से खराब पड़ी है। मशीन खराब होने से न्यास के लंगर में अब चूल्हे पर चपातियां तैयार की जा रही हैं।
ऑटोमेटिक मशीन से एक मिनट में करीब एक हजार चपातियां तैयार होती थीं और मेलों व विशेष अवसरों पर यह लंगर व्यवस्था में काफी उपयोगी साबित होती थी। वर्तमान में रोजाना दो से तीन हजार श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के लिए चपातियां तैयार करना चुनौती बना हुआ है।
श्रद्धालुओं ने मशीन को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। वहीं, मंदिर न्यास अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें मशीन खराब होने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी लेकर, मशीन खराब होने पर उसे जल्द ठीक करवाया जाएगा।