सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cleaning of toilets in ward one of Nagar Panchayat Bhota

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत भोटा के वार्ड एक में शौचालय की करवाई सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 28 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of toilets in ward one of Nagar Panchayat Bhota
अमर उजाला में छपी खबर।
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के वार्ड एक में बने शौचालय से फैली गंदगी को शुक्रवार को नगर पंचायत ने साफ करवा दिया है। खुली नाली को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है, ताकि लोगों को परेशानी न हो और गंदगी भी खड्ड में न मिले।
Trending Videos

इसके अलावा भविष्य में भी यहां पर समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाएगा। यहां पर सीवरेज पाइपें नहीं हैं और जगह की भी तंगी है। ऐसे में शौचालय की सारी गंदगी खुली नाली में बह रही थी। अमर उजाला में 27 मार्च के अंक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत ने इस शौचालय की सारी गंदगी को साफ करवा दिया है, ताकि बदबू न आए और लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत भोटा के सचिव पंकज कुमार ने कहा कि वार्ड एक में बने शौचालय की पूरी तरह से सफाई करवा दी है और भविष्य में भी इस समस्या का क्या हल निकल सकता है, इस पर भी कार्य किया जाएगा। यहां पर सीवरेज की सुविधा नहीं है और जगह की भी तंगी है, लेकिन फिर भी समस्या का हल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

अमर उजाला में छपी खबर।

अमर उजाला में छपी खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed